भारत नेपाल को जोड़ने वाली पगडंडिया पर तस्करो का प्रेम अटल: खुलेआम धड़ल्ले जारी तस्करी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

भारत नेपाल को जोड़ने वाली पगडंडिया पर तस्करो का प्रेम अटल: खुलेआम धड़ल्ले जारी तस्करी



सोनौली महराजगंज।

विश्व विख्यात भारतीय बाजार सोनौली के रास्ते नेपाल में तस्करी कर सामानों की खेप पहुचाने में जहां साइकिल कैरियर अहम भूमिका में है, वही नेपाली नम्बर बाइक से भी तस्करी का क्रेज बढ़ा है। सोनौली वह कस्बा है जहां तस्करी में संलिप्त अवैध गोदामो को वैध की मान्यता दे दी जाती है, यह वही नगर है जहां गैर नगरीय तस्करो की जमात दिन भर लगती है।


जानकारी देते चले कि, भारत नेपाल का सरहदी नगर सोनौली आज गैर नगरीय तस्करो का सबसे बड़ा डंपिंग जोन बन चुका है, हालांकि इसके कई कारण है मगर आज सिर्फ एक ही विषय पर प्रकाश डालेंगे, की किस तरह से तस्करो की यह जमात भारत से नोमेन्स लैंड को बिना किसी अवरोधक के नेपाल पहुच जाते है।

बताते चले कि, भारत नेपाल बॉर्डर पूरी तरह खुली हुई है, इसी का भरपूर लाभ तस्करी में संलिप्त लोग उठा रहे है, बॉर्डर से सटे मकानों में सामानों को डम्प कर रखा जाता है, वही सामानों को गोदाम से सीधा पगडंडियों और खेतों से होकर साइकिल कैरियर नेपाल पहुचा देते है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.