सोनौली: हिन्दू बनकर शादी करने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली: हिन्दू बनकर शादी करने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


सोनौली महराजगंज।

धर्म छिपाकर शादी की, और बाद में पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में सोनौली पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मामले के उजागर होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लगभग 5 वर्ष पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे विवाह किया। बाद में संदेह होने पर जब युवक की असलियत सामने आई, तो वह मानसिक रूप से टूट गई।

आरोप है कि, शादी के बाद पति आमिर और परिवार के अन्य सदस्य उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। तहरीर में यह भी कहा गया है कि मेरे पास इस वक्त संतान के रूप में एक लड़का एवं एक लड़की है। आमिर पूर्व में हमेशा कहता रहा कि मैं हिन्दू हूँ तथा मेरा विवाह नहीं हुआ है जबकि उसकी शादी मुस्लिम महिला से हो चुकी है। जिसके तीन लड़की व एक लड़का पहले से थे, इधर इनके माता-पिता व भाई अब हम प्रार्थिनी को लगातार नमाज पढ़ने को प्रोत्साहित कर रहे है। वही आमिर अब पुनः दिनांक 28-01-2026 को न्यायालय विशेष विवाह अधिकारी / जिला विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद महराजगंज के यहाँ आवेदन संख्या 59 (1) के द्वारा पुनः एक हिन्दू लड़की निवासी ग्राम करुआवल थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को अपने झूठे प्रेम जाल में फसा कर लव जिहाद के नाम पर उक्त विवाह करना चाहता है। जब हम प्रथिनी को उसके विवाह की जानकारी मिली तो प्रार्थिनी ने इसका विरोध किया तो आमिर खान प्रार्थिनी को लगातार मारने-पीटने लगा तथा इस्लामिक रीति-रिवाज मानने के लिए तथा नामाज पढ़ने के लिए परेशान किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

बताया कि उसके साथ अजमत अली उर्फ मताली निवासी सुकरौली व केशव पुत्र रामबेलास निवासी सुकरौली उसके परिजन भी उसके उक्त लव जिहाद में सहयोग करते है।

कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी पति आमिर
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.