प्रदेश अध्यक्ष बनने व पहली बार नौतनवा विधानसभा पहुचे सांसद पंकज चौधरी का पड़िया ताल में जोरदार स्वागत - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

प्रदेश अध्यक्ष बनने व पहली बार नौतनवा विधानसभा पहुचे सांसद पंकज चौधरी का पड़िया ताल में जोरदार स्वागत




ठूठीबारी नौतनवा।

सांसद एवं केन्दीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज ठूठीबारी बरगदवा क्षेत्र में स्थित पड़िया ताल समय माता मंदिर प्रांगण में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।



जानकारी के मुताबिक प्रथम आगमन मौके पर पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सर्व प्रथम पड़िया ताल समय माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया इसके बाद कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।



इस कार्यक्रम में जिला से लेकर विधानसभा एवं नौतनवा तहसील के सभी ब्लाकों व नगरों से भाजपा नेताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का विशेष रूप से स्वागत करते हुवे आसन ग्रहण कराया वही इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जनपद के हर नगर और हर एक गाँव को विकाश की धारा से जोड़ने व विकाश कार्यो को लेकर लोगो को संबोधित किया।



इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, अशोक जायसवाल, लालचंद चौधरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, जिला संयोजक रवि वर्मा, सुभाष यादव, राजू जायसवाल, दीपक बाबा सहित भारी संख्या में लोगो उपस्थिति रही।





कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.