बरगदवा बाजार में जुटी नौतनवा विधायक समर्थको की भारी भीड़: समर्थको एवं स्थानीय लोगो से भेंटवार्ता - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

बरगदवा बाजार में जुटी नौतनवा विधायक समर्थको की भारी भीड़: समर्थको एवं स्थानीय लोगो से भेंटवार्ता



नौतनवा महराजगंज।

बरगदवा चौराहे पर आज शाम करीब 4 बजे जैसे ही लोगो को ज्ञात हुआ कि, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का आगमन हो रहा है, इस खबर के आम होते ही बरगदवा बाजार में विधायक समर्थक नौतनवा और सोनौली से बरगदवा बाजार पहुचने लगे। भारी देखने लायक नजारा था।

प्राप्त खबर के मुताबिक महराजगंज के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज पड़िया ताल नामक स्थान पर एक विशेष कार्यक्रम में पहुचने वाले थे, इस दौरान नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भी अपने जत्थे के साथ पड़िया ताल के लिए रवाना हो गए जैसे ही यह खबर आम हुई तो विधायक समर्थको की भारी संख्या बरगदवा बाजार पहुच विधायक ऋषि त्रिपाठी का स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक बरगदवा बाजार में समर्थको के साथ मुलाकात कर विधायक ऋषि त्रिपाठी और विशाल समर्थको का जत्था पड़िया ताल के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में सहभगिता करेंगे।

सोनौली से पहुंचे भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, सुभाष यादव, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, अनिल शुक्ला, अजय रौनियार, दीपक बाबा, धर्मेंद्र यादव सहित भारी संख्या मे लोगो की उपस्थिति रही।





कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.