सवारी के लिए भिड़े ई-रिक्शा चालक, नौतनवा में घंटों लगा रहा जाम
जिला व्यूरो महराजगंज: शिवम पाण्डेय।
नौतनवा।
नौतनवा में ई-रिक्शा चालकों के बीच वर्चस्व की जंग अब आम जनता के लिए मुसीबत बनने लगी है। बुधवार शाम हुई एक भिड़ंत ने कस्बे की रफ्तार पर घंटों ब्रेक लगा दिया। कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
बुधवार शाम को नौतनवा नगर मे स्थित बेरीवाल पेट्रोल पंप के सामने दो ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक आपस में भिड़ गए, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन से बेखौफ ये चालक आए दिन बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाके के पास हुई इस घटना के दौरान प्रशासन की अनुपस्थिति को लेकर भी लोगों में रोष देखा गया।



















Post a Comment