सोनौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धर्मांतरण आरोप खुलासे के बाद पुलिस ने पाँच को भेजा जेल - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धर्मांतरण आरोप खुलासे के बाद पुलिस ने पाँच को भेजा जेल



सोनौलीमहराजगंज।

धर्म छुपाकर शादी करने और बाद में पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में सोनौली पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक आमिर के सहित अन्य के खिलाफ धर्मान्तरण का मुकदमा दर्ज कर
न्यायालय। चालान किया है। 

बीते दिनों पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लगभग 5 वर्ष पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे विवाह किया। बाद में संदेह होने पर जब युवक की असलियत सामने आई, तो वह मानसिक रूप से टूट गई। आरोप है कि शादी के बाद पति आमिर और परिवार के अन्य सदस्य उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। आमिर पूर्व में हमेशा कहता रहा कि में हिन्दू हूँ तथा मेरा विवाह नहीं हुआ है जबकि उसकी शादी मुस्लिम महिला से हो चुकी है। जिसके तीन लड़की व एक लड़का पहले से थे, इधर आमिर के माता-पिता व भाई  हम प्रार्थिनी को प्रताणित और धर्मान्तरण के लिए दबाव देते थे। 

अब फिर एक हिन्दू लड़की निवासी ग्राम करुआवल थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को अपने झूठे प्रेम जाल में फसा कर लव जिहाद के नाम पर उक्त विवाह करना चाहता है। जब हम प्रथिनी को उसके विवाह की जानकारी मिली तो प्रार्थिनी ने इसका विरोध किया तो आमिर खान प्रार्थिनी को लगातार मारने-पीटने लगा तथा इस्लामिक रीति-रिवाज मानने के लिए तथा नामाज पढ़ने के लिए परेशान किया तथा जांन से मारने की धमकी दी।

कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आमिर खान, सफीक खान, अजीम खान, अजमत अली, कमरून निशा, केशव निवासी वार्ड नम्बर एक अम्बेडकर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। जबकि उसका पति आमिर खान पहले से किसी अन्य मामले में जेल में है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.