छठ पर्व पर श्यामकाठ छठ मेले में हजारो भक्तो की ऐतिहासिक उपस्थिति के साक्षी बने विधायक ऋषि त्रिपाठी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

छठ पर्व पर श्यामकाठ छठ मेले में हजारो भक्तो की ऐतिहासिक उपस्थिति के साक्षी बने विधायक ऋषि त्रिपाठी


सोनौली महराजगंज।

हिन्दू महापर्व के रूप में लोकआस्था का पर्व छठ को नगर के विभिन्न छठ घाटों पर बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ से मनाया जा रहा है। व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने ढलते हुए सूर्य को तालाब एवं नदी के किनारे पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली के सभी घाटों का भ्रमण कर छठ मैया की पूरे विधि विधान के साथ आरती उतारी।

नगर पंचायत सोनौली के सबसे बड़े छठ मेले के रूप में इस बार भी श्यामकाठ रोहिन नदी पर लगने वाले मेले को श्रेय जाएगा, वही दूसरे स्थान पर चन्चाई माता मंदिर परिषर होगा। पिछले कई वर्षों से श्यामकाठ रोहिनी तट पर छठ मेला का आयोजन होता रहा है, छठ मेले में सबसे अधिक भीड़ श्यामकाठ छठ घाट पर होता रहा है, जबकि चन्चाई माता मंदिर परिसर भीड़भाड़ में दूसरे नम्बर पर रहता है।


छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधाओ को लेकर दीपक बाबा ने बताया कि, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पंचायत सोनौली के ईओ राहुल यादव से मिलकर छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ छठ मेला को लेकर सभी जरूरी विषयों पर चर्चा हुआ था, जिनमे साफसफाई, स्वच्छता एवं प्रकाश का उचित प्रबंध सहित तमाम बिंदुओं पर जोर दिया गया।


2023 छठ पर्व पर तीन हजार लोगों की ऐतिहासिक भीड़ ने रचा कीर्तिमान

नगर पंचायत सोनौली के सबसे बड़े छठ घाटों में श्यामकाठ रोहिन तट पर नगर के लगभग 6 वार्डो की व्रतियों सहित 8 वार्डो के लोगों की जमावड़ा छठ मेले का शोभा बढ़ाने में अहम भूमिका में रहे। इस सम्बंध में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने कहा कि, वार्ड नम्बर 3, 10, 11, 12, 13 एवं 5 सहित 1 और 14 नम्बर वार्ड के लोगो ने श्यामकाठ रोहिन तट छठ मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


यहां आयोजन हुआ छठ मेला व पूजास्थल👇       👉 माधवराम नगर डंडा हेड के छठ घाट 👉 पहुनी त्रिलोकपुर के छठ घाट 👉 रामजानकी मन्दिर परिषर में छठ घाट

भाजपा कार्यकर्ताओं ने छठ घाट पर लगाया खोयापाया हेल्प डेक्स

आदर्श नगर पंचायत सोनौली के श्यामकाट रोहिन तट के छठ घाट मेले में भारतीय जनता पार्टी सोनौली के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा लगाया गया, सर्व प्रथम हेल्प डेक्स का फीता काट कर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, सोनौली चेयरमैन हबीब खान, अधिशासी अधिकारी सोनौली एवं थाना प्रभारी सोनौली अभिषेक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बच्चू लाल चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौतनवा प्रभारी सन्नी कुमार गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी तमाम भाजपा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


आकर्षण का केंद्र बना छठी माता का जगराता: झूमे उठे भक्त

छठ पर्व पर बिगत कई वर्षों से सांस्कृतिकनाच का आयोजन होता रहा मगर इस बार छठ पूजा समिति के आयोजको द्वारा विशेष पहल करते हुवे माता छठी जगराते का आयोजन किया गया जो नगर में सराहनीय एवं चर्चा में रहा। छठी माता जगराते में माताओ बहनों सहित भक्त झूमते नजर आएं।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.