महिला को नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, फिर रचाया निकाह: पुलिस ने आरोपी खुर्शीद को किया गिरफ्तार - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

महिला को नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, फिर रचाया निकाह: पुलिस ने आरोपी खुर्शीद को किया गिरफ्तार


गोरखपुर सिटी डेक्स।
प्रतिनिधि: जितेन्द्र कुमार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। दो वर्ष पूर्व महिला के पति ने उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद महिला अपने मायके गोरखपुर लौट आई।

गोरखपुर जिले के राजघाट क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का मामला सामने आया है। महिला का गर्भपात कराने का भी आरोप है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी आरोपी ने महिला को धोखे में रखा। महिला ने विरोध किया तो महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि पीड़ित वह अपने और बच्ची के जीवनयापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी। नौकरी नहीं मिली तो जागरण पार्टी में टीम में गायक के रूप में काम करने लगी। उसी टीम में महराजगंज जिले के सोनौली का रहने वाला खुर्शीद हाशमी उर्फ केडी भी काम करता था। खुर्शीद ने पीड़ित महिला को झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि इसी बीच खुर्शीद ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। महिला ने विरोध जताया तो खुर्शीद ने जल्द शादी करने की बात कहकर तुर्कमानपुर में एक किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया। मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन महिला का धर्म परिवर्तन करवा दिया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई।

इसी बीच महिला को पता चला कि खुर्शीद पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे बुरी तरह पीटा और जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.