गोरखपुर में व्यापारी एकता सद्भावना सम्मेलन आयोजन जल्द...अशफ़ाक हुसैन मेकरानी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

गोरखपुर में व्यापारी एकता सद्भावना सम्मेलन आयोजन जल्द...अशफ़ाक हुसैन मेकरानी

फोटो परिचय:- अशफ़ाक हुसैन मेकरानी

प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
गोरखपुर/उत्तर प्रदेश।

हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल जनपद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने कहा की हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मोहम्मद अरशद खान पूर्व विधायक जी के दिशा निर्देश पर जिला नव निर्वाचित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की कमेटी गठित हो चुकी हैं और विधानसभा, नगर,महानगर, महिला सभा की जिला महानगर की कमेटी गठित की जा रही हैं  जल्द ही कमेटी गठित कर दिया जाएगा।

कमेटी गठित कर हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवदत्त कुमार प्रदेश महासचिव श्री अदील अख्तर एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश श्री शोएब खान सिमनानी आदी पदाधिकारियों की आम सहमति बनाकर जल्द ही जनपद गोरखपुर मे व्यापारी एकता सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

व्यापारी एकता सद्भावना सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मोहम्मद अरशद खान पूर्व विधायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय राजिंदर सिंह नीता, राष्ट्रीय महासचिव माननीय साइमन डेनियल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती नीलम रोमिला सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं जनपद गोरखपुर के व्यापारी बन्धु समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष सहित आला अधिकारी शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.