हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी आज नई दिल्ली रवाना - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी आज नई दिल्ली रवाना


गोरखपुर डेक्स।

हिन्दुस्तान में नफरत को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मोहम्मद अरशद खान पूर्व विधायक जी के अहवान पर हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल, मदर टेरेसा फाउंडेशन, अम्बेडकर सेना, भारत किसान यूनियन की सयुक्त बैठक पुरे भारत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बुलाई गई है।

जिसमे जनपद गोरखपुर से मेकरानी द्वारा अपने प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त कुमार प्रदेश महासचिव अदील अख्तर एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को लेकर नई दिल्ली रवाना हुए।
मेकरानी ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा की हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजिन्दर सिंह नीता, राष्ट्रीय महासचिव साइमन डेनियल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महीला सभा नीलम रोमिला सिंह आदी राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा संचालित ये संगठन सिर्फ व्यापारी बन्धुओं को ही नहीं बल्कि पुरे भारत के किसान, व्यापारी, समाजसेवी, भारत के सर्व धर्म के लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं जिसकी जितनी तारीफ़ की जाएं कम है।

हमारा हिन्दुस्तान सर्व धर्म समभाव का गुलदस्ता है जिसे कुछ नफरत के सौदागर इस प्यारे गुलदस्ता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं पर उन चंद नादानो को हिन्दुस्तान की मोहब्बत का अहसास नहीं है की जब तक देश में अमन पसन्द मोहब्बत बढ़ाने वाले वीर हैं तुम हरगिज न सफल हो पाओगे।

राष्ट्रीय टीम हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल को हिन्दुस्तान के गुलदस्ते को बनाने मे अपना सहयोग देते हुए नई दिल्ली पहुंचकर बधाई शुभकामनाएं मुबारकबाद पेश करते हुए बैठक में शामिल रहूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.