किस्मत चमकाने भारत से नेपाल कैसिनो पहुच रहे सटोरीबाज़
प्रथम मीडिया नेटवर्क।
सोनौली/भैरहवा
बीते कुछ माह से नेपाल कैसिनो कारोबार में फैला मातम अब खुश मिजाज बन रहा है, नेपाल कैसिनो को मालामाल करने को उतारू भारतीय जुवाडियो का जत्था रोजाना सैकड़ों की संख्या में नेपाल जा रहा है।
नेपाल कैसिनो सूत्रों की माने तो इन कैसिनो में रोजाना कई लाख भारतीय मुद्रा इन कैसिनो में डम्फ हो रहा है। जानकारी के बताते चले कि, नेपाल कैसिनो में नेपालियों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं।
नेपाल कैसिनो कारोबारी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए सोनौली बॉर्डर से कैसिनो तक सर्विस देते है, इनका वाहन लाने जाने की सुबिधा सुबह से देर रात्रि तक देता हैं।
नेपाल कैसिनो को लेकर कई बार भारतीय क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग ने नाराजगी जाहिर की है, भारतीय क्षेत्र के लोगो का कहना है कि, नेपाल के सरहदी इलाको में खुले यह कैसिनो एक तरफ तो भारतीय लोगो को इसका लत लगा ही रहे है, तो वही दूसरी तरफ भारतीय मुद्रा बिना रोक टोक नेपाल के कैसिनो में डम्फ हो रहा है।
Post a Comment