उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु आयोजन सम्पन्न - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु आयोजन सम्पन्न




आजमगढ़ मण्डल ब्यूरो राजीव शर्मा

मऊ :- जनपद मऊ ने बुधवार को श्रीमती अर्चना, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं महिलाओं संबन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिलाओं उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु राजकीय गेस्ट हाउस मऊ में जागरूकता शिविर/जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिसमें निम्न शिकायतकर्ता गुड्डी देवी पता सिकडी कोल थाना मधुबन जनपद मऊ, नीरजा यादव पता तारिपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, जानकी  देवी पिता/पति विनोद पता सिपाह थाना मधुबन जनपद मऊ, लालसा पिता/पति विनोद, पता सेमरीडीह थाना घोसी जनपद मऊ, लल्ली पाण्डेय पिता/पति स्0 श्यामाकान्त पाण्डेय सा0 गडवाह पो0 पहसा थाना हलधरपुर जनपद मऊ, किरन देवी पिता/पति स्व महेन्द्र पता पकड़ी बुजुर्ग थाना घोसी जनपद मऊ, नन्दनी पिता/पति गोलू वर्मा पता मुन्शीपुरा जनपद मऊ, प्रियंका सोनकर पिता/पति धर्मेन्द्र सोनकर पता धुर्मसीपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, नसरीन खातुन पिता/पति मुहम्मद मुजतिबा पता कोतवाली जनपद मऊ, रामसती पिता/पति मदनलाल पता घोसी जनपद मऊ उपस्थित रहे। 

उक्त बैठक में श्री कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिवसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ, श्री रामभवन तिवारी अतिरिक्त मजिस्टेªट मऊ, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समन्वयक जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय, शिवानन्द सिंह संरक्षण अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 आई0सी0डी0एस0, रेनू पाण्डेय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, अर्चना राय महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केन्द्र, राखी राय जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, रितेश चौरसिया आऊटरिच कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, रवि यादव आऊटरिच कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, अंजली राय केस वर्कर वन स्टाप सेन्टर, मीरा यादव वन स्आप सेन्टर, सुनीता वन स्टाप सेन्टर, अनीता चौरसिया सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई, अनिता सिंह यादव सदस्य बाल कल्याण समिति, महिला थाना, अनीता सिंह एस0एच0ओ0 महिला थाना, आभा त्रिपाठी स0अ0, तथा श्री समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त 19 शिकायत पत्रों को संबंधित थाने को जांच एवं निस्तारण हेतु दे दिया गया। 

श्रीमती अर्चना, मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग के द्वारा बताया गया कि महिलाओं को स्वालम्बन बनाने के लिए सरकार ने बहुत सी योजनाओं को संचालित किया गया है जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी योजना जो गांव तक पहुँच कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाना एवं ग्राम पंचायत स्तर तक सरकार की जो भी योजना है शतप्रतिशत जमीनी स्तर तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.