BIG BREAKING NEWS kabul: अफगानिस्तान में यूक्रेन का विमान हाईजैक, विमान को ले गये ईरान - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

BIG BREAKING NEWS kabul: अफगानिस्तान में यूक्रेन का विमान हाईजैक, विमान को ले गये ईरान



प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।

मुम्बई डेक्स।


काबुल। अफगानिस्तान में फंसे यूक्रेन के लोगों के रेस्क्यू के लिए यूक्रेन का विमान हाईजैक हो गया है। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। ये विमान यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था।

     

दावा किया जा रहा है कि विमान को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हाईजैक कर ईरान ले जाया गया है। मंगलवार को ये विमान हम से गायब कर दिया गया। यूक्रेनी लोगों को एयरलिफ्ट करने के बजाय विमान में सवार कुछ लोग इसे ईरान ले गए। हमारे तीन अन्य एयरलिफ्ट प्रयास सफल नहीं हो पाए, क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए।

     

यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री के मुताबिक, हाईजैकर्स हथियारों से लैस थे। हालांकि, मंत्री ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि विमान को क्या हुआ या क्या कीव इस विमान को वापस लाने की कोशिश करेगा। इसके अलावा, यूक्रेनी नागरिक काबुल से कैसे वापस आए और क्या कीव द्वारा यात्रियों की वापसी के लिए एक दूसरा विमान भेजा गया था। ये कुछ सवाल हैं, जिन्हें लेकर मंत्री ने कोई जानकारी नहीं दी है। येनिन ने सिर्फ इस बात को रेखांकित किया कि पूरी राजनयिक सर्विस विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा के नेतृत्व में पूरे सप्ताह काम करती रही है।

      

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन के मुताबिक हाईजैकर्स हथियारों से लैस थे। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने वहां से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अभियान चलाया है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.