देश की जनता के साथ धोखा हुआ है, नौजवान भ्रमित है : सलमान बसर - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

देश की जनता के साथ धोखा हुआ है, नौजवान भ्रमित है : सलमान बसर



वाराणसी से जमील अख़्तर आर ए ख़ान की ख़ास रिपोर्ट

वाराणसी। आज देश में बहुत भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जनता के सामने कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। जनता ने बहुत आशा से मोदी जी को चुना था पर मोदी जी उस आशा के विपरीत खरे नहीं उतरे। देश की जनता के साथ धोखा हुआ है, कोई नेता उनका नेतृत्व करनें वाला नही है। ये बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मो सलमान बसर ने क्लाउन टाइम्स से एक अनौपचारिक बातचीत में कही।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धर्म का काम शासन सत्ता को नहीं करना चाहिए। ये निजी मामलें होते हैं, जब आप शासन से धर्म का काम करेंगे तो लोकतंत्र की निव हिलने लगती है। समाजवाद तिखड़- बिखर होने लगता है, जो आज देखने को मिल रहा है, इससे भ्रम पैदा होता है, उन्होंने कहा कि आज देश में कोरोना संक्रमण को लेकर के अराजकता के हालात हैं, इस वक्त तो सबको एकजुट होकर इस कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से लड़ना चाहिए। पर इस वक्त भी हम लोग अलग है।


लोगों से अपील करते हुए जनाब बसर ने कहा कि इस आपदा में मिलकर मानव कल्याण के लिए धर्म जाती को छोड़कर एक साथ इंसानों की खिदमत करें। 


बेरोजगारी के सवाल पर जनाब सलमान बसर ने कहा कि नौजवानों के लिए सही निति का आभाव है। मनमोहन सरकार में बेरोजगारी कम हो गई थी, इस सरकार में तो सिर्फ बयान- बाजी हो रहीं हैं। वास्तविक स्थिति नौजवानों के लिए बहुत भयावह  है। सरकार का जो भी एजेंडा होता है उसपर लगन से कार्य करना चाहिए, पर यहा तो निष्क्रिय सरकार है। जिस सरकार को कार्य करनें की इच्छा शक्ति ही नहीं है, वह सरकार जनता के हित में नहीं हो सकती। नौजवानों के लिए संदेश देतें हुए कहा कि वह देश का भविष्य है उनको स्वयं ही इच्छा शक्ति जाग्रति करके अपने जीवन स्तर को उचा उठाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.