आ गया इंडिया का अपना लाइव लोकेशन मैप MapMyIndia ऐप देगा आपको लोकेशन की सटीक जानकारी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

आ गया इंडिया का अपना लाइव लोकेशन मैप MapMyIndia ऐप देगा आपको लोकेशन की सटीक जानकारी

PRATHAM 24 NEWS

लखनऊ उत्तर प्रदेश।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने लोकेशन एंड नेवीगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के साथ मिलकर साझेदारी की है. जिसके तहत यह दोनों कंपनियां मिलकर भारत को अपना स्वदेशी मैप नेविगेशन सिस्टम उपलब्ध करवा रही है। अब भारत को अपना नेविगेशन ऐप मिल गया है। इस ऐप के बाद भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों के कैटेगरी में शामिल हो गया है, जिनमें अमेरिका चीन और रूस हैं। जिन्होंने अपना खुद का नेविगेशन सिस्टम बनाया है।

इसरो के द्वारा तैयार किए गए इस नेविगेशन सिस्टम को इंटरनेशनल मैरिटाइम ऑर्गेनाइजेशन IMO ने मान्यता दे दी है। इस संबंध में Map My India के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहन वर्मा ने कहा कि इसरो की तरफ से सेटेलाइट इमेज और ऑब्जर्वेशन डाटा उपलब्ध कराया जाएगा और मैप माय इंडिया डिजिटल तरीके से सर्विस उपलब्ध कराएगी। यह आत्मनिर्भर भारत के अभियान में मील का पत्थर साबित होगा।

 अब भारत के लोगों को विदेशी सर्विस मैप जैसी सेवाओं के लिए विदेशी संस्थाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने ने कहा कि अब हमारे पास अपना स्वदेशी मैप है। अब भारतीयों को Google Map और Google Earth की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ISRO ने बताया कि डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने Map my India के साथ साझेदारी की है। इसमें NavIC, Bhuvan जैसी स्वदेशी सर्विस की मदद ली जा रही है।

 बता दें कि इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को NavIC (Navigation with Indian Constellation) कहा जाता है।

यह भारत का स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम है, जिसे ISRO ने विकसित किया है। वही Bhuvan एक जियो-पोर्टल है, जिसे इसरो ने विकसित और होस्ट किया है। इसमें भू-स्थानिक डेटा सर्विस और एनालिस्स के लिए टूल हैं।

क्या होगा इस मैप में खास

बता दें कि स्वदेशी नेविगेशन ऐप कई मायनों में Google Map से खास होगा. इसमें भारत सरकार के दिशा निर्देश के आधार पर सीमावर्ती इलाकों को दर्शाया जाएगा. इस मैप में भारत की एकता, अखंडता का खास ख्याल रखा जाएगा, साथ ही रियल सैटेलाइट इमेज मिलेंगी, जिसे इसरो की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। स्वदेशी नेविगेशन ऐप बिल्कुल मुफ्त होगा. इस नेविगेशन ऐप कोई विज्ञापन बिजनेस मॉडल के साथ नहीं आएगा। Map my India का मैप भारत के करीब सभी 7.5 लाख गांवों, 7500 से ज्यादा शहरों की सड़क, बिल्डिंग को कवर करता है. साथ ही देशभर के सभी 63 लाख किमी. रोड नेटवर्क की डिटेल है। मैप माई इंडिया करीब 3 करोड़ स्थानों की जानकारी उपलबध करायेगा।

मैप यहां से डाउनलोड करे:-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mmi.maps

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.