अभिलेखों को छिपा कर ग्राम प्रधान बनी पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर भेजा गया जेल - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

अभिलेखों को छिपा कर ग्राम प्रधान बनी पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर भेजा गया जेल

गिरफ्तार: पाकिस्तानी महिला बानो बेगम

   गिरफ्तार: पाकिस्तानी महिला बानो बेगम




लखनऊ डेक्स।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक गांव की कार्यवाहक प्रधान बनी पाकिस्तानी महिला बानो बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। बानो बेगम पर गलत दस्तावेज लगाकर पंचायत चुनाव लड़ने का आरोप है।

  सदस्य से लेकर ग्रामप्रधान की कुर्सी तक...
विकास खंड जलेसर की ग्राम पंचायत गुदाऊ की कार्यवाहक ग्राम प्रधान महिला बानो बेगम है, जो मूलरूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। इस प्रकरण की जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन के अनुसार बानो का जन्म 1968 में ग्राम अरुआ थाना अछनेरा जनपद (आगरा) में हुआ था। कुछ समय बाद उसका परिवार पाकिस्तान चला गया था।

बाद में बीजा के अनुसार 1979 में परिवार दोबारा भारत आया और 1980 में बानो का निकाह जलेसर निवासी अख्तर अली के साथ कर दिया गया। उसके बाद उसके पिता वापस पाकिस्तान चले गए। तब से बानो बेगम को हर तीन साल में वीजा का एक्सटेंशन मिलता रहा है

  कब लड़ी चुनाव....
बानो ने 2015 में पंचायत चुनाव लड़ा था
पाकिस्तानी महिला बानो ने 2015 का पंचायती चुनाव अपनी नागरिकता के तथ्य और अभिलेख को छिपाकर चुनाव लड़ा और सदस्य ग्राम पंचायत घोषित हुईं। दिसंबर 2020 में ग्राम प्रधान के रिक्त के समय कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में चुना गया, लेकिन उस दौरान भी बानो ने अपने तथ्यों को छिपाया। साल के आखिर में इस मामले का खुलासा हुआ।

  कब हुआ खुलासा......
पाकिस्तानी महिला के प्रधान पद पर काबिज होने का खुलासा होने पर एक जनवरी 2021 को थाना जलसेर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से बानो बेगम फरार थी।

  ऐसे आई पुलिस की हिरासत में.....
शुक्रवार को वह अपने परिवार से मिलने आई थी, तभी पुलिस को भनक लग गई और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.