महराजगंज़ जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ थामा सपा का दामन, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

महराजगंज़ जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा छोड़ थामा सपा का दामन, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

 


अड्डा बाजार से त्रिपुरारी यादव की रिपोर्ट/

 महराजगंज़ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान सपा में शामिल हो गये। वे लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा में शामिल होने से जिले की राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गयी है। मालूम हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान सांसद पंकज चौधरी के करीबी रहे हैं। सांसद ने ही श्री चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा में शामिल होने पर सपाइयों ने खुशी है।

मालूम हो कि सांसद पंकज चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान के बीच विगत दो वर्षों से जिला पंचायत के कार्यों को लेकर अन्दरूनी तौर पर विवाद चल रहा था। लेकिन इधर यह विवाद अब खुलकर सामने आ गया।

ज्ञात हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के समय भाजपा एवं सपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ था। भाजपा के टिकट से प्रभुदयाल चौहान तो सपा से जितेन्द्र यादव उम्मीदवार थे। जबकि बड़े नेताओं ने चुनाव का कमान संभाला था। लेकिन अन्तत: भाजपा प्रत्याशी प्रभुदयाल चुनाव जीते थे।

अब जिला पंचायत अध्यक्ष ने पाला बदलकर सपा में शामिल होने से उनकी मुश्किले बढऩे की चर्चा जोरों पर है। चूंकि पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष ने बगावत किये थे। तब उनके रिश्तेदारों पर कई मुकदमे दर्ज हुये थे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.