नेपाल के मधेस राज्य को अलग देश बनाने का शुरू हुआ भयानक खेल: सीके राउत ने किया घोषडा - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाल के मधेस राज्य को अलग देश बनाने का शुरू हुआ भयानक खेल: सीके राउत ने किया घोषडा



काठमांडू डेक्स।

नेपाल एक बार फिर अंदरूनी विवादों के घेरे में आ खड़ा हुवा है, नेपाली मिडिया रिपोर्ट में भयानक खेल का खुलासा हुआ है, नेपाल के मधेस प्रदेश को अब अलग देश बनाने की बात जोर पकड़ रही है, मधेस प्रदेश की मांग करने वालो ने नेपाल के राष्ट्रिय झंडे को निकाल फेका।

प्राप्त खबर के मुताबिक एमाले प्रदेश सरकार बनाने के बाद आक्रोशित जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीं. के. राऊत ने मधेस प्रदेश को नेपाल से एक स्वतंत्र देश की मांग उठाई, राऊत की यह विवादित बयान ने नेपाल की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

मधेस प्रदेश वतर्मान में नेपाल का एक राज्य है जिसमे कुल आठ जनपद स्थापित है।


मधेश प्रदेश नेपाल के सात प्रदेशो में से एक है। 20 सितम्बर 2015 को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। 17 जनवरी 2022 को प्रादेशिक सभा ने इस प्रदेश का नाम "मधेश प्रदेश" रखा और जनकपुर को इस की स्थायी राजधानी घोसित कर दी। नेपाल के इस प्रदेश में मुख्य रूप से मैथिली भाषा बोलने वाले लोग हैं। मैथिली बोलने वाले लोग इस के आठो परसा जिले से सप्तरी जिले तक में लगभग पाये जाते हैं। उप-महानगर जनकपुर, जनकपुरधाम नाम से भी जाना जाता है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र है, और यह उप-महानगर प्राचीन मिथिला की भी राजधानी थी जहाँ के शासक विदेह-वंश के राजा थें, और महानगर बीरगंज जो आर्थिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है और इस प्रदेश का एक मात्र महानगर है।


नेपाली मिडिया रिपोर्ट की माने तो सीके राऊत के विवादपस्त बयान के बाद मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से आक्रोशित लोगों ने नेपाली राष्ट्रिय झंडे को उतार फेका, वही राऊत ने सड़क पर प्रदेश सभा का बैठक कर स्वायत्त मधेस देश की घोषडा करते हुवे, मधेस देश की अपनी प्रशासन और अपनी स्वतंत्र सरकार होगी, राऊत ने यह भी कहा कि, मधेस देश का अपना अलग संविधान भी होगा।

मधेस देश की विवादपस्त बयान को लेकर नेपाल की राजनीति में कोहराम मचा हुवा है, वही तत्कालीन सरकार किसी बड़े अंदेशे को लेकर तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.