सीएम पिता के दुःखद निधन पर मंत्रियों समेत भाजपा के नेताओ ने शोक व्यक्त किया - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सीएम पिता के दुःखद निधन पर मंत्रियों समेत भाजपा के नेताओ ने शोक व्यक्त किया

फाइल फोटो

प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के दुःखद निधन पर प्रथम 24 न्यूज़ के निदेशक उमाकान्त मद्धेशिया ने आज अपने कार्यालय पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। उमाकान्त मद्धेशिया ने इस दुःख की घड़ी में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।

जानकारी देते चले कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पिता की गम्भीर हालत थी और मुख्यमंत्री इसके बावजूद शासन प्रशासन के काम को रोज की तरह तत्परता से करते रहे। निःसन्देह एक योगी ही ऐसा हो सकता है। ईश्वर आपको और शक्ति दे, साहस दे।

बीमार पिता को छोड़कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता का बेजोड़ उदाहरण पेश किया है। माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ने। सीएम के पिता एम्स में भर्ती थे, हालत काफी नाजुक है चल रही थी फिर भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कर्तव्यों से डिगे नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.