संपत्ति कर:- नगर पंचायत सोनौली में लागू हुआ संपत्ति कर - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

संपत्ति कर:- नगर पंचायत सोनौली में लागू हुआ संपत्ति कर



विशेष संवाददाता।
सोनौली महराजगंज।

सोनौली के लोगों को भी देना होगा संपत्ति कर नगर पंचायत सोनौली में रहने वालों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से संपत्ति कर लगाने का निर्णय लिया है। निकाय प्रशासन ने क्षेत्र में रहने वालों से संपत्ति कर वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में कुल सात निकाय हैं। इनमें सौनौली ही ऐसा निकाय है, जिसे हाल ही में नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। यहां की आबादी 20,515 है। अभी तक यहां के लोगों को कोई कर नहीं देना पड़ता था। कर न लगने से पालिका प्रशासन को राजस्व की क्षति हो रही है। सोनौली नगर पंचायत को बुनियादी रूप से मजबूत बनाने व उसकी आय बढ़ाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कर्मचारियों को वार्डवार परिवारों को चिह्नित कर उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन फार्म देने का निर्देश दिया है। मंशा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले उन परिवारों की स्थिति स्पष्ट हो, जिन पर संपत्ति व अन्य कर लगाए जाने हैं। कर्मियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि जिन लोगों से भवन, जल व सीवर कर वसूल किया जाना है, उनका पूरा ब्योरा भी दर्ज कर लें। नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव का कहना है कि निकाय क्षेत्र में रहने वालों से कर वसूलने पर राजस्व बढ़ेगा। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही क्षेत्र में रहने वाले परिवारों व व्यवसायियों से कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.