चाँद को छूने से पहले गुम हो गया चन्द्रयान
राज कुमार गुप्ता
सोनौली-महराजगंज।
आज *बेथल चिल्ड्रेन स्कूल* की मॉर्निंग असेंबली के दौरान बच्चों को भारतीय स्पेस रिसर्च सेंटर *इसरो* के *चंद्रयान 2* मिशन के बारे में विस्तार से बताया गयाl
सच मे ये काफी निराश करने वाली खबर रही कि चांद की सतह से महज़ 2 किलोमिटर दूर *विक्रम लैंडर* का हमारी स्पेस एजेंसी से संपर्क टूट गया जिस से अब तक ना लैंडर और ना ही रोवर का पता लग पाया हैl फिर भी हम उम्मींद करते हैं कि संपर्क स्थापित हो और चाँद के दक्षिणी ध्रुव की जानकारी दुनिया भर को पहुंचाने वाला हमारे इसरो के *चंद्रयान 2* का *प्रज्ञान* पहला रोवर बन सकेl
बच्चों को इसरो के मंगलयान, चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 मिशन की जानकारी भी दी गयी और उन्हें पढ़ लिख कर आने वाले भविष्य मे देश की ऐसी एजेंसीयों मे अपने योगदान को देने के लिए प्रोत्साहित भी कियाl
चंद्रयान 2 का लैंडर शायद चाँद की सतह पर लैंड ना कर पाया हो पर हमारे दिलों मे निश्चित रूप से लैंड कर गया हैl
बेथल चिल्ड्रेन स्कूल देश के उन होनहार वैज्ञानिकों के जज़्बे को सलाम करता हैl
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एलिजाबेथ के साथ, जॉनसन जोशुआ, लीडीया जोशुआ, स्तुति शारॉन, परमजीत सिंह, संजय गौतम, अनु, प्रीति एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Post a Comment