सोनौली: ई रिक्शा चालक और स्थानीय रहागीरो मे विवाद: लोगो के समझाने पर मामला शांत - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली: ई रिक्शा चालक और स्थानीय रहागीरो मे विवाद: लोगो के समझाने पर मामला शांत




सोनौली महराजगंज।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार सोनौली कस्बे के रामजानकी चौक से इण्डेन गैस एजेंसी रोड पर ई रिक्शा चलाकों के सड़क अतिक्रमण करने व जाम लगा कर सवारी भरने से रहागीरो को आवागमन मे हो रही बाधा पर जब एक स्थानीय व्यापारी ने ई रिक्शा हटाने की बात की तो ई रिक्शा चालक वाद विवाद के साथ लड़ाई पर उतारू हो गया इस दौरान कुछ लोगो के हस्तक्षेप से मामला शांत हुवा मगर सवाल यह है की, ई रिक्शा चलाकों की दबंगई से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।



आज रामजानकी चौक से इण्डेन गैस एजेंसी निकलने वाली गली मे दिन भर ई रिक्शा चालकों की मनमानी देखने को मिलती है, इस गली को ई रिक्शा चालकों ने अवैध ई रिक्शा स्टैंड बना रखा है, जिससे आने जाने मे भारी समस्या होती है, वही अगर कोई इनसे हटने को बोल दिया तो यह मारामारी तक पर उतारू हो जाते है।

सोनौली के एक व्यापारी से भिड़ गए मनबढ़ और दबंग ई रिक्शा चालक, वाद विवाद के बीच बड़ी घटना टली

ई रिक्शा चालकों की दबंगई का आलम यह है की, कोई भी व्यापारी हो या स्थानीय व्यक्ति उलझने की हिम्मत नहीं कर सकता है, वही अगर सुरक्षा की बात की जाये तो यह ई रिक्शा चालक जिस गली से सवारी भरते है उस गली से निकल कर यह सीधे नगर से बाहर न्यू एसएसबी रोड होते शहर दूर नौतनवा निकल जाते है, ऐसे मे सवाल यह उठता है कि, इन ई रिक्शा मे बैठने वाले स्थानीय है या नेपाल के नागरिक या फिर तीसरे देश के नागरिक यह बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

वही यह किसकी नैतिक जिम्मेदारी है पर भी सवाल उठता जा रहा है जो नगर मे चर्चा का विषय बना हुवा है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.