जाम ए हाल सोनौली: रविवार की दोपहर पूर्व थमे वाहनों के पहिये - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

जाम ए हाल सोनौली: रविवार की दोपहर पूर्व थमे वाहनों के पहिये




सोनौली महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली की हाल ए दास्तां कुछ ऐसा है जो जाम और अतिक्रमण का खामियाजा लगातार भुगत रहा है, वही नगरीय यातायात की दारोमदार नदारद नजर आते है, बात हो रही है नगर पंचायत सोनौली के सबसे व्यस्त और भीड़ भाड़ इलाके की जहाँ से नगर के लगभग सभी वाहनों और सभी स्थानीय और ग्रामीण लोगो का अवगमन हजारों की तादात मे होती है, राम जानकी चौक नगर का सबसे भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है, यह चौक दिन मे कुछ hi घंटे जाम विहीन होता है वही दिन भर इस चौक पर जाम की स्थिति बरकरार रहता है।

रामजानकी चौक नगर का वह क्षेत्र है जो सोनौली और नेपाल को भारतीय ग्रामीण इलाकों से जोड़ता है, सुबह से शाम तक नौकरी पेशा, कामगार, दिहाड़ी मजदुर इसी रामजानकी चौक से होकर आते जाते है। ऐसे जाम इनको जहाँ लेट तालीफ बना देता है वही मजदूरी से जुड़े लोगो की दिहाड़ी तक पर बन आती है।

ऐसे मे इस चौक को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त की कोई बेहतर योजना अभी तक नहीं बनाया गया है, वही इसी चौक पर ई रिक्शा चलाकों की मनमानी भी देखने को मिलती है। जो जाम को बढ़ावा देने व अतिक्रमण करने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.