जा रहे है नेपाल तो हो जाएँ सावधान: सोमवार आधी रात से सील हो जायगी बॉर्डर
![]() |
| AI जनरेट इमेज |
चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील
सोनौली :
आगामी स्थानीय/प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर 5 मार्च (गुरुवार) की रात तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक सीमा पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान पैदल यात्रियों के साथ-साथ निजी और सार्वजनिक वाहनों—दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों—के सीमा पार आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी।
हालांकि मानवीय और आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंध से छूट दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित एम्बुलेंस व अस्पताल के आवश्यक वाहन, दूध के टैंकर और पेयजल आपूर्ति वाहन, शव वाहन, अग्निशमन सेवा (दमकल) तथा विद्युत एवं दूरसंचार मरम्मत से जुड़े वाहन निर्धारित जांच के बाद आवागमन कर सकेंगे।
सीमावर्ती बुटवल क्षेत्र तथा बेलहिया (सोनौली) नाका सहित अन्य मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में यात्रा की योजना पहले से बना लें और चुनावी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।



















Post a Comment