होली पर्व को लेकर जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न: डीजे साउंड को लेकर दिए निर्देश - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

होली पर्व को लेकर जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न: डीजे साउंड को लेकर दिए निर्देश


महराजगंज।

होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली मे अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा की गयी गोष्ठी सौहार्द और भाई चारा के साथ होली त्यौहार को मनाने हेतु किया गया आमजनमानस से अपील
डीजे संचालको को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

होली पर्व के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज व अपर जिलाधिकारी महोदय थाना कोतवाली पर शान्ति समिति गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

गोष्ठी के दौरान शासनद्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

डीजे संचालकों को निर्धारित समय, ध्वनि स्तर एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी ग्राम प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना या स्थानीय पुलिस को दें।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.