सोनौली बॉर्डर पर अवैध पार्किंग: कस्टम चौकी और रोडवेज के सामने प्राइवेट वाहनों का कब्जा
मना करने पर व्यापारियों से विवाद करने लगते है
सोनौली महराजगंज।
भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली में सड़क पर अवैध पार्किंग और डग्गामारी का खेल जारी है। डग्गामार वाहन चालक कस्टम, पुलिस चौकी और रोडवेज के ठीक सामने मुख्य सड़क पर कब्जा करते हुवे वाहन खड़े कर सवारी भरते है। जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों से प्रतिदिन चालको के साथ वाद विवाद होता रहता है।
व्यापारियों ने बताया कि, इसकी शिकायत कई बार स्थानीय और उच्चाधिकारियों से किया गया लेकिन दुकान के सामने और मुख्य सड़क से गोरखपुर तक सवारी ढोने वाले डग्गामार वाहनो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुआ।
सोनौली चौकी से बस डिपो करीब 800 मीटर सड़क के एक किनारे अवैध रूप से सवारी ढोने वाले चार पहिया वाहनों का कब्जा है। सुबह से रात तक मुख्य सीमा गेट से रोडवेज बस स्टेशन तक करीब 800 मीटर की दूरी में वाहनों की कतार लगी रहती है। ये वाहन नेपाल से आने वाले यात्रियों को ले जाने के लिए खड़े रहते हैं। नगर पालिका प्रशासन ने तीन आधिकारिक पार्किंग स्थल बनाया है। यहां टैंपू, बस, ट्रक और कार की पार्किंग होती है। ठेकेदार इन वाहनों से शुल्क वसूलता है। इस पार्किंग के पास भी डग्गामार वाहनों की भीड़ रहती है। यात्रियों को बैठाने की होड़ में अक्सर विवाद होते हैं।
सोनौली रोडवेज बस डिपो के अधिकारियों की शिकायत के बावजूद पुलिस और उप संभागीय विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, नीरज कुमार, मनोज मद्देशिया, दीपू, हरिश्चंद्र, विनोद कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे वाहन लगा कर सवारी बैठाने से कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्राहक जाम के कारण नौतनवा की तरफ बढ़ जा रहे है। वाहन हटाने के लिए कहने पर चालक विवाद पर उतर जाते है। जिसकी कई बार शिकायत किया गया लेकिन एक दो दिन सही रहने के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने कहा कि सोनौली मुख्य सीमा सड़क पर अवैध पार्किंग करने वाले और डग्गामारी सवारी वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गए है। विवाद कर रहे एक वाहन का चालान किया गया।




















Post a Comment