नेपाल से आने वाली मैत्री बस से हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तीन गिरफ्तार
एनडीपीएस के तहत हुई कार्यवाही कस्टम और एसएसबी को मिली सफलता
सोनौली
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर नेपाल काठमांडू से दिल्ली जा रही एक मैत्री बस से कस्टम और एसएसबी की सयुक्त टीम ने जांच के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड क्वालिटी के गांजा के साथ दिल्ली निवासी तीन लोगो को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है।
कस्टम और एसएसबी को सूचना मिला कि एक बस में कुछ लोग है और उनके द्वारा मादक प्रदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद
लेखराज मौर्य, सुधीर कुमार, अधीक्षक जाकिर हुसैन इंस्पेक्टर कस्टम सोनौली और एसएसबी 22 वी वाहिनी निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह के साथ एक संयुक्त दल तैयार किया गया एवं कस्टम सोनौली बैरियर के पास जांच प्रारंभ किया गया ।
समय लगभग 18: 45 बजे नेपाल से भारत की तरफ आ रही बस नंबर DL1PD6477 भारत नेपाल मैत्री बस सेवा को रोक कर जांच किया गया जिसमे दो आदमी एवं एक महिला संदिग्ध यात्री को सामान के साथ उतारा गया उससे पूछताछ करने पर पहले ने अपना नाम अजहरुद्दीन , पिता का नाम मोहम्मद दिन पता - एन - 17/ सी 481 टी जे जे कॉलोनी वजीर पुर, नार्थ वेस्ट नार्थ दिल्ली। दूसरे ने हसमुद्दीन, पिता का नाम साबिर अली , पता - एन - 17/84 टी - हट्स, जे जे कॉलोनी वजीरपुर -3, दिल्ली एवं तीसरी महिला शमा, पति का नाम हसमुद्दीन पता - एन - 17/84 टी - हट्स, जे जे कॉलोनी वजीरपुर -3, दिल्ली बताया उनका एवं उनके सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से चार बैग मिले जिसकी जांच करने पर उनके अंदर 12 सफेद प्लास्टिक पैकेटों में कुछ छुपा रखा था उक्त पदार्थ का वजन करने पर कुल लगभग 6.862 किलो ग्राम गांजा, (हाइड्रोपोनिक वीड) जैसा पदार्थ (प्लास्टिक कवर के वजन सहित) पाया गया। संदिग्ध तीनो व्यक्तियों ने बताया कि वह इन सामानों के साथ कंडुम थाईलैंड से मलेशिया होते हुए हवाई जहाज से काठमांडू नेपाल पहुचे है। उक्त सामान थाईलैंड में सुल्ताना परवीन नामक महिला ने 12 पैकेट सामान दिया जिसको हमने अपने तीन बैग में रखा एक बैग में तीन दूसरे में पांच एवं तीसरे बैग में चार पैकेट रख लिया जिसको दिल्ली ले जाने पर देना है।
एसएसबी असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक ने बताया कि एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि यह लोग अंतराष्ट्रीय तस्कर है। बरामद ड्रग्स की कीमत
6 करोड़ 26 लाख आका गया है। रिमांड लेकर न्यायालय चालान किया गया।




















Post a Comment