सोशल मीडिया में जातिवाद फैलाने वाला मनचला पुलिस के गिरफ्त मे, कार्यवाही में देरी पर उठा सवाल
जिला ब्यूरो: शिवम पाण्डेय
महराजगंज
थाना परसा मलिक अंतर्गत एक गांव के युवक द्वारा ब्राह्मण समाज व क्षत्रिय समाज को सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर गलत टिप्पणी लिखने के संबंध मे स्थानीय समाजसेवी जगरनाथ पुत्र गणेश व अवधेश सिंह पुत्र दुर्जन सिंह, महावीर पुत्र बासदेव पासवान सहित कई ग्रामीणों द्वारा आरोपी विकाश कुमार यादव पुत्र बुद्धिराम यादव के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ अभद्र शब्दों की टिप्पणी करने जातिवाद एवं समाज मे भ्रम पैदा करने वाले के ऊपर कार्यवाही करने की माग की है।
लोगो की प्रतिक्रिया के बाद थाना परसामलिक पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेते हुए थाने पर पूछताछ में जुट गई। हालांकि प्रथम दृष्टि में ही आरोपी युवक
दोषी पाया गया। वही स्थानीय थाना में आरोपी युवक को बचाने के लिए माफ़ीनामा का प्रसंग रचा जा रहा है।
समाजसेवी व ग्रामीणों ने थाना परसामलिक पुलिस प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया की प्रशासन अब सोशल साइट्स पर जाति सूचक अभद्र शब्द का प्रचार करने वालो को बचाने का हर सम्भव प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों और समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि, सोशल साइट्स पर कमेंट करने वालो के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने चाहिए लेकिन परसामालिक पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह की कार्यवाही ना करना इनकी लापरवाही देखने को मिल रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि थाने से कार्यवाही नही हुई तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी इस तरह जाति सूचक अभद्रशब्द फैलाने वालों के ऊपर कार्यवाही की जाए ताकि आगे यह लोग किसी भी जाति पर अभद्र शब्द व भ्रम फैला कर समाज को दूषित होने से बचाया जा सके।
वही इस घटना को लेकर जब हमारे प्रतिनिधि द्वारा थाना परसामलिक थानाध्यक्ष से जानकारी की तो जवाब मिला कि पूछताछ अभी चल रही है।



















Post a Comment