सोनौली में यूजीसी एक्ट के समर्थन में महाहस्ताक्षर अभियान चलाया गया
सोनौली महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में यूजीसी एक्ट के लागू करने के समर्थन में स्थानीय भाजपा नेताओं ने जन सम्पर्क कर हस्ताक्षर अभियान चला कर सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित एक पत्र भेजा है।
वृहस्पतिवार की दोपहर हिन्दू धर्म गोशाला समिति नौतनवा के संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा और भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के सयुक्त नेतृत्व में सोनौली नगर में यूजीसी एक्ट के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया नेताओ ने कहा कि सरकार द्वारा लागू यूजीसी कानून नए प्रावधानों को जोड़ते हुए अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य हेतु लागू किया गया है। यूजीसी कानून के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, हरेंद्र प्रसाद, बेचन गोड़, अनिल यादव, जुगुल किशोर, गणेश वर्मा, नीरज कुमार, समसेर चौधरी, दीपक वर्मा, प्रताप मद्देशिया, राम अचल गुप्ता सहित कई लोग रहे।





















Post a Comment