स्कूली छात्रों ने विद्यालय पर लगाया गंभीर आरोप: किया शिकायत
जिला व्यूरो: शिवम पाण्डेय
महराजगंज
नौतनवा तहसील क्षेत्र के एक कॉलेज में कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के शिक्षकों के ऊपर प्रेक्टिकल फीस के नाम पर धन उगाही का गंभीर आरोप लगाते हुवे मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुवे न्याय की गुहार लगाएं है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौतनवा तहसील क्षेत्र के रतनपुर स्थित एक स्कूल के बच्चों ने अपने ही विद्यालय के अध्यापकों और प्रधानचार्य पर प्रेक्टिकल फीस के नाम पर धन उगाही का शिकायत सीएम पोर्टल पर किया है, शिकायत में बताया गया है कि, प्रैक्टिकल फीस के नाम पर ₹1200 व जो फाइल नहीं बनाए है उनसे ₹2200 लिया जा रहा है। जिसका विद्यार्थियों ने उपजिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
शिकायत में यह भी खुलासा छात्रों ने किया कि, छात्रों से प्रैक्टिकल फीस के नाम पर 1200रु, व जो फाइल नहीं बनाए उन विद्यार्थी से 2200 से अधिक रुपए लेकर प्रैक्टिकल फीस ले रहे है और साल में एक भी दिन कंप्यूटर क्लास नहीं खुलता हैं और कंप्यूटर क्लास में कंप्यूटर रक्खे जंग लग गए हैं वही अधिक रुपए शुल्क नाम पर लेकर छात्रों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। बच्चों ने कहा कि, गरीब छात्र को पढ़ाई करने हेतु बड़ी मुश्किल से हमारे गार्जियन फीस का पैसा देते है ऐसे में हम गरीब छात्रों को पढ़ाई करने के नाम पर उनसे प्रेक्टिकल फीस से लूटा जा रहा है।
इस आरोप को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।




















Post a Comment