SONAULI: सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते टैक्सी चालक: जुगौली में विदेशी सवारी उठाते कैमरे में कैद
सोनौली महराजगंज।
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली में जहां तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा नियम को लेकर लगातार अपनी पैनी नजर घुसपैठियो पर रखी है वही सीमाई कस्बा से चलने वाले प्राइवेट आउट टैक्सी वाहन सुरक्षा मानकों को बड़ा चुनौती दे रहे है, ज्ञात हो कि, भारत नेपाल बॉर्डर दशकों से घुसपैठ का प्रमुख मार्ग बना हुआ है, भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ बॉर्डर पर सक्रिय ह्यूमन ट्रेफिकिंग नेटवर्क से जुड़े गुर्गो द्वारा लगातार उठाया जा रहा है।
जानकारी देते चले कि, मुख्य भारत प्रवेश और आगमन का मार्ग सोनौली नेशनल हाइवे 24 है, मगर ह्यूमन ट्रेफिकिंग नेटवर्क से जुड़े तत्व विदेशियों को मुख्य नाके से ना लाते है और ना ले जाते है, इनके कुछ चुंनिन्दा मार्गो की पहचान सामने आई है जिनमे मुख्य मार्ग नेपाल का सेमरपानी गांव से श्यामकाठ बाग, नेपाल के बेलहिया से प्रेमनगर कॉलोनी, बेलहिया से जगरनाथ गली और इसी दो नम्बर गली मुख्य है, वही इन मार्गो से आने वालों को यह पहले से तय स्थान जुगौली में खड़े वाहनो में बैठाकर चन्द मिनटों में बॉर्डर से गायब हो जाते है।
वही सभी सुरक्षा एजेंसी बॉर्डर के मुख्य मार्ग पर चेकिंग करती है मगर यह टैक्सी चालक चन्द रुपये की लालच में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है। बताते चले कि, नोमेन्स से निकले सवारी को लेकर पैदल ही जुगौली पहुच जाते है वहा खड़े वाहनो में बैठाकर, जुगौली सुकरौली रोड से न्यू एसएसबी रोड पकड़ नेशनल हाइवे 24 गजरजोत पहुच जाते है, जिससे सभी सुरक्षा चौकिया पीछे ही छूट जाती है। इन वाहनों में कौन गया, किस देश का गया, कहा गया, किसी को ज्ञात नही।
नगर पंचायत सोनौली में टैक्सी चालकों की मनमाने रवैया की दास्तां बढ़ती ही जा रही है, एक तरफ भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार बॉर्डर की सुरक्षा और समरता को लेकर जहा बॉर्डर पर सीमा चौकी, कस्टम इम्रिगेशन सहित तमाम सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, वही नेपाल देश से आने या भारत से नेपाल जाने पर विदेशी लोगो को सुरक्षा मानकों व भारत प्रवेश पर इन सुरक्षा चौकियों से हो गुजरना पड़ता है। मगर नोमेन्स लैंड से 300 मीटर दूरी पर पगडंडी मार्गो पर अपनी गाड़ी से पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले लोगो को भारतीय शहर पहुचाया जाना देश की सुरक्षा और समरता पर चर्चा का विषय बन गया है। आज सुबह मीडिया टीम ने जब ऐसे मार्गो का भ्रमण कर हाल जाना तो जुगौली सुकरौली पगडंडी पर पड़ोसी देश के नेपाली यात्री भारी संख्या में वाहन पर बैठते कैमरे में कैद हुवे।

























Post a Comment