जापानियों के एक दल ने रामजानकी मंदिर और शिव मंदिर में पूजा कर लगाया हर हर शम्भू के नारे
नगर प्रतिनिधि: युवराज जायसवाल
सोनौली महराजगंज।
आज महाशिवरात्रि पर्व पर सोनौली पहुचे जापान के एक दल ने श्रीराम जानकी मंदिर और परिषर में स्थित शिव मंदिर में पुर्जा अर्चना कर हर हर शम्भू का उद्घोष किया।
खबर के मुताबिक सोनौली नगर में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में आज महा शिवरात्रि के मौके पर जहा सनातन परंपरा के अनुसार आज मंदिर परिषर में स्थित शिवमंदिर में विशेष पूजा का आयोजन चल रहा था इसी बीच सनातन धर्म से प्रभावित जापान के एक दल ने प्रभु श्रीराम और बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने पहुचे जो समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
इस मौके जापान के इस दल ने मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास जी महाराज का आशिर्वाद लिया और उनसे हिन्दू धर्म पर चर्चा भी की, इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को बारीकी से समझा और भोलेनाथ का दर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा नेता पर जायसवाल ने कहा कि, सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है, इसकी महत्ता पूरे विश्व में फैली है, जिससे विदेशो के लोग भी आज सनातन धर्म और परंपराओं से खासे प्रभावित है।



















Post a Comment