गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले विधायक ने की दो सड़को का उद्घाटन
सोनौली/नौतनवा महराजगंज।
अति पिछड़े गावो की विकाश को लेकर लामबंद हुवे नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा विधानसभा में दो अलग अलग सडको का शुभारम्भ करते हुवे विधानसभा के लोगो गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
एक तरफ देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है तो कई गांव नगर के मार्गो की हालात यह है कि, ना सड़क है ना नाली ऐसे में गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर पंचायत सोनौली के अम्बेडकर नगर वार्ड एवं ग्रामसभा महुलानी के टोला रेहरा में दो आरसीसी सड़क का उद्घाटन करते हुवे विधानसभा के लोगो को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुवे लोगो को बताया कि, वादा पूरा कर आपका आशीर्वाद लेने आया हूं।
वही नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकर नगर में भाजपा नेता सुभाष यादव के नेतृत्व में वार्ड के लोगो ने ढ़ोल नगाड़ो के साथ विधायक ऋषि त्रिपाठी का स्वागत किया, इस अवसर पर विधायक ने नवनिर्मित आरसीसी सड़क का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने आगामी कार्यो जनसमस्या को लेकर ज्ञापन भी विधायक को दिया।
इसी क्रम में रेहरा ग्रामसभा में पगडंडी मार्ग को आरसीसी सड़क दे कर विधायक ने ग्रामीणों को अपना बना लिया। बताया जाता है कि, रेहरा ग्रामसभा का यह मार्ग विगत कई वर्षों से बाधित था, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि, नौतनवा कार्यक्रम के दौरान इस ग्रामसभा में सड़क निर्माण को लेकर जानकारी मिली तो ग्रामीणों की समस्याओं को अपना समझते हुवे तत्काल विधायक निधि से आरसीसी सड़क निर्माण कर गणतंत्र दिवस पर गांव को उपहार दिया गया है।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं नगर सेवक दीपक बाबा, धर्मेन्द्र जायसवाल, रमेश राजभर, बैजनाथ वर्मा आदि की उपस्थिति रही।























Post a Comment