तस्करी में अहम भूमिका नेपाली नम्बर प्लेट बाइक: पगडंडियों से भरते फर्राटा, सुरक्षा एजेंसियों के बने चुनौती
![]() |
| फोटो: सौo. इंटरनेट |
PMN न्यूज़ एजेंसी
सोनौली महराजगंज।
भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ नेपाली नम्बर प्लेट बड़े ही आसानी से उठा रहे है, एक तरफ नेपाल जाने के लिए भारतीय नम्बर की वाहनों को मुख्य नाका सोनौली बॉर्डर से होकर जाना आना पड़ता है तो वही नेपाली नम्बर प्लेट की बाइक नेपाल से भारतीय सरहदी गाँव में खेतों और पगडंडियों से होकर आने जाने पर भारी छूट जैसी व्यवस्था पर भारतीय सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। जबकि अनाधिकृत रास्ते से नेपाल जाने पर नेपाली पुलिस भारतीय वाहनों को सीज कर देती है।
सीमावर्ती क्षेत्र के पगडंडियों से नेपाली नम्बर के बाइक भारत मे प्रवेश पर कोई रोक टोक नही होने से बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर नेपाली नम्बर प्लेट की गाड़ियों से तस्करी की घटना आम बन चुकी है।
भारतीय सीमाई गावो से अवैध रूप में नेपाली नम्बर प्लेट बाइक की बड़ी मात्रा में तस्करी को अंजाम दे रहे है। जबकि भारत आने के लिए सोनौली सीमा को सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। और वह भी नौतनवा के रेलवे स्टेशन तक ही नेपाली वाहन जा सकते है। जिसके लिए कस्टम विभाग सोनौली सीमा पर उन्हें सुविधा प्रदान करता है। लेकिन नियम के विपरीत उक्त दो पहिया नेपाली वाहन बिना किसी रोक टोक के सीमावर्ती भारतीय गांव के रास्ते भारत मे प्रवेश करते है और वापस पगडण्डियों के रास्ते नेपाल चले जाते है।
भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने बताया कि, अनाधिकृत रास्ते से नेपाली नम्बर की बाइक बड़ी संख्या में भारत मे प्रवेश कर रही है। जिससे देश विरोधी तत्व भी भारत मे आ सकते है।
भारत नेपाल बॉर्डर पर इन दिनों नेपाली बाइक से तस्करी की खबरे सुर्खियों में है, वही एक समय था जब साइकिल से तस्करी को अंजाम दिया जाता था मगर आज तकनीकी और समुचित सरल व्यवस्था ने तस्करों के गिरोह को सुसज्जित और सरलता व्यवस्था प्रदान कर दिया।साइकिल से तस्करी जहां सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ में आना आसान था वही नेपाली नम्बर प्लेट बाइक की स्पीड को पकड़ना वह भी पगडंडियों पर बेहद कठिन परिश्रम वाला बन गया। जिसके कारण मादक प्रदार्थ सहित अन्य सामानों की तस्करी कर बड़े पैमाने पर आसानी से दोनो तरफ तस्करी हो रही है।
इस सम्बंध में क्षेत्रधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि पगडंडियों के रास्ते नेपाली बाइक के आवागमन को लेकर स्थानीय एजेंसियों के साथ वार्ता कर इसकी जानकारी ली जाएगी।




















Post a Comment