77वे गणतंत्र दिवस पर नौतनवा नगर राष्ट्र भक्ति में डूबा: बन्दे मातरम, भारत माता की जय उद्घोष से गुंजायमान - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

77वे गणतंत्र दिवस पर नौतनवा नगर राष्ट्र भक्ति में डूबा: बन्दे मातरम, भारत माता की जय उद्घोष से गुंजायमान


नौतनवा महराजगंज।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नौतनवा नगर में स्थित युवा जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने किया, वही ध्वजारोहण प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी ने किया।

बताते चले कि, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगज युवा कमेटी के निर्देशन में युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरी के अगुवाई गणतंत्र दिवस के मौके पर नौतनवा नगर के जायसवाल मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर नगर के प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी ने ध्वजारोहण किया।

इस असवार पर रमेश चंद गुप्ता, विजय वर्मा, संत जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरी, पंकज जायसवाल, अजय जायसवाल, गणेश अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, सचिन जायसवाल, अरविंद वैश्य, भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल, पूर्व चेयरमैन नौतनवा अशोक जायसवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे जबकि, कार्यक्रम का संचालन किशोर मद्धेशिया ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.