नौतनवा तहसील क्षेत्र में कोटेदार की घटतौली का खेल: साहब का जेब गर्म कौन करेगा न्याय - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नौतनवा तहसील क्षेत्र में कोटेदार की घटतौली का खेल: साहब का जेब गर्म कौन करेगा न्याय



जिला प्रभारी: शिवम पाण्डेय
महराजगंज।

घटतौल के साथ राशन वितरण न करने के संबंध मे ग्रामीणों ने लगाया आरोप


महराजगंज जिले के विकास खण्ड नौतनवा अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेईया के कोटेदार पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप घटतौल के साथ अंगूठा लगा कर कार्डधारकों को नहीं दिया जाता हैं राशन महीनों दौड़ लगाते है ग्रामीण।

तहसील नौतनवा अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेईया में कोटेदार के ऊपर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार द्वारा घटतौलि करने के साथ गरीबों को अंगूठा लगवा कर राशन कटौती कर देता नहीं है। 

ग्रामीणों ने बताया कि गरीब परिवार का अंगूठा लगवा कर कोटेदार जिनका नाम सीताराम है। नाम तो सीता राम है लेकिन काम तो रावण से भी बढ़ चढ़ के है।

गरीबों का हक मार के खाने वाला कोटेदार द्वारा घटतौलि कर गरीबों को डरा धमकी वा शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को राशन वितरण भी नहीं करता है। 

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घटतौली के साथ राशन कार्ड से हर माह परिवार के किसी न किसी सदस्य के नाम काट राशन खा लेते हैं कोटेदार सीताराम।

ग्रामीणों में कोटेदार के प्रति बड़ी भ्रष्टाचारि करने के संबंध मे आक्रोश जनक बाते सामने आ रही है।

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई प्रार्थना पत्र अगर तहसील नौतनवा के अधिकारी गण को दिया जाता हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती और साहब की जेबें गरम हो जाती हैं।

ऐसे में नौतनवा तहसील के उपजिलाधिकारी नौतनवा के साथ अन्य सभी जिम्मेदार कर्मचारी के ऊपर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए काफी विरोध भरी बाते की।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.