नेपाली भंसार पर भारतीय के साथ अभद्रता और दुराचार को लेकर सीमावर्ती व्यापारियों ने खोला मोर्चा - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाली भंसार पर भारतीय के साथ अभद्रता और दुराचार को लेकर सीमावर्ती व्यापारियों ने खोला मोर्चा


सोनौली महराजगंज।

सरहदी कस्बा सोनौली के व्यापारियों और भारतीय पर्यटकों के साथ आये दिन नेपाल प्रवेश के नाम पर धन उगाही एवं दुर्व्यवहार को लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल भंसार चीफ से मुलाकात कर कड़ा शिकायत पत्र दिया।

भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के भैरहवा शाखा कार्यालय बेलहिया में व्यापारियों और पर्यटकों से अवैध धन उगाही, प्रवेश के नाम पर अतिरिक्त वसूली एवं दुर्व्यवहार को लेकर सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भैरहवा भन्सार कार्यालय के चीफ से मिकलर कार्यवाही की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा है।

आरोप है कि कस्बे के व्यापारी  अतुल चंद अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भैरहवा जा रहे थे। करीब सात बजे भैरहवा भन्सार कार्यालय गेट पर शफीक नामक भन्सार कर्मचारी ने गाड़ी रोक दिया और कारण पूछने पर दुर्व्यवहार किया।

व्यापारियों ने ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग किया है।
इस मौके पर मैत्री समाज के पशुपतिनाथ मद्देशिया, संजय सैनी, आनन्द कुमार, सोनु साहू सहित कई लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.