BIG BREAKING NEWS: नेपाल भारत सीमा की नाकेबन्दी के संकेत...नेपाल से
PMN न्यूज़ एजेंसी: संजय चौधरी
नेपाल डेक्स।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने दक्षिणी सीमा पर अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। वही नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, हालात को देखते हुवे नेपाल सरकार द्वारा नेपाल भारत बॉर्डर एक बार फिर नाकेबन्दी किया जाना, नेपाली मीडिया की माने तो भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर नेपाल सरकार बड़ा फैसला लेने पर विचार कर रही है, नेपाली मीडिया के अनुसार अब तक भारत से आने वाले सभी लोगो का पहचान पुष्टि होने के बाद ही नेपाल प्रवेश दिया जा रहा है।
नेपाल से आई खबर के अनुसार नेपाल सरकार भारत के सभी मुख्य नाको को बंद करने का कभी भी फरमान जारी कर सकता है, बताया जा रहा है लॉक डाउन के बाद यह बड़ी नाकेबन्दी एक बार फिर किया जाना है।
नेपाल सरकार का कहना है कि, आने वाले कुछ दिनों में यह नाके बन्दी किया जाना है जो देश की सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है, नेपाल सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर यह निर्णय लिया जा रहा है।
पिछले 48 घंटों में एपीएफ ने 312 गश्त की हैं और विभिन्न सीमा क्षेत्रों में 1,844 चौकियां स्थापित की हैं।
बल के संयुक्त प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र थापा ने बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हाल ही में नौ कथित आतंकवादी स्थलों पर सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है।



















Post a Comment