दीपक बाबा ने स्कूली बच्चों के बीच मनाया विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

दीपक बाबा ने स्कूली बच्चों के बीच मनाया विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन


सोनौली महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली के सबसे लोकप्रिय समाजसेवी एवं जनता के बीच शानदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले नगर के कद्दावर नेता दीपक बाबा ने नौतनवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन नगर में स्थित ब्लोसॅम प्ले वे स्कूल में आयोजित एक भव्य समारोह में मनाया।

जानकारी देते चले कि, युवाओ और बच्चो में काफी लोकप्रिय नेता दीपक बाबा के नेतृत्व में स्कूल के प्रबंधक सन्नी कुमार गुप्ता ने लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन बच्चो के बीच एक कार्यक्रम के तहत मनाया।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा ने स्कूली बच्चों के साथ नौतनवां के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक उनका जन्मदिन मनाया। विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन पर उपस्थित स्कूली बच्चों में मिठाई और गिफ्ट भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, विधायक ऋषि त्रिपाठी बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व तथा कर्मयोगी हैं। आज उनका जन्मदिन है इसलिए आज हम सभी लोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं। विधायक ऋषि त्रिपाठी को संबोधित करते हुए दीपक बाबा ने कहा कि आप का जीवन, सफलता, आनन्द और खुशियों से भरा हो और आप के सभी सपने पूरे हों। आप के लंबे और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।

इस अवसर पर सनी गुप्ता, पवन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रदीप रौनियार संतोष मद्धेशिया, विवेक मिश्रा सनी गौड़, सूरज सोनकर, महेश, जय प्रकाश यादव, दीपक मद्धेशिया दुर्गेश गिरी, अर्जुन गुप्ता विजेंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.