तेजतर्रार पत्रकार मनोज त्रिपाठी चुने गए नौतनवा तहसील के अध्यक्ष
PMN न्यूज़ एजेंसी (DCJ)
सोनौली/नौतनवा महराजगंज।
क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी को राष्ट्रीय प्रेस क्लब आफ इंडिया महराजगंज तहसील इकाई के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नौतनवा तहसील अध्यक्ष चुना गया। सोनौली कस्बे के एक होटल के सभागार में वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
राष्ट्रीय प्रेस क्लब आफ इंडिया नौतनवा तहसील इकाई कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो की उपस्थिति बनी चर्चा
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, विनय शंकर पांडेय, हृदेश मोहन श्रीवास्तव, अशोक कुमार, दीपंकर कुमार, विजय पांडेय, रामसागर मिश्रा, लाल बहादुर , आनंद श्रीवास्तव, नफीस अहमद, बबलू राव, मनदीप लाल यादव, विजय चंद बरनवाल, श्रीचंद, संदीप चौधरी, उमेश विश्वकर्मा, रहमत अली, अब्बास, हैप्पी नायक सहित कई लोग मौजूद रहे।
नेपाल और भारत से मिली बधाई
वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी के नौतनवा तहसील इकाई का अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों सहित सभी सन्ध संस्था के लोगो ने बधाई दिया। मुख्य रूप से नन्द लाल जायसवाल, सांसद दीपक बोहरा, युवा नेता प्रोजवल बोहरा, गौरव जी, पूर्व गृह मंत्री देवेंद्र राज कंडेल, श्रीचंद गुप्ता, वरिष्ठ नेता हिमांस श्रेष्ठ, एडवोकेट दिनेश त्रिपाठी, बसन्त रूपका सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी और नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
Post a Comment