NAUTANWA: गायत्री चेतना केन्द्र पर मां गायत्री माता मुर्ति स्थापना दिवस पर निकला भव्य कलश यात्रा - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

NAUTANWA: गायत्री चेतना केन्द्र पर मां गायत्री माता मुर्ति स्थापना दिवस पर निकला भव्य कलश यात्रा


नगर प्रतिनिधि: विनोद पटवा
नौतनवा महराजगंज।

नौतनवा नगर में स्थित माँ गायत्री मंदिर में मात की मूर्ति स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर गायत्री चेतना केन्द्र पर आज बृहस्पतिवार को मां गायत्री माता का मुर्ति स्थापना के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया।


विद्या विस्तार एवं माँ गायत्री मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा चतुर्थी दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन में हरिद्वार से गंगाजल कलश में भर कर 251 महिलाओं ने कलश लेकर नगर में यात्रा पूरा किया।


कलश यात्रा के दौरान मां गायत्री एवं वेद माता, नव दुर्गा देवी के भब्य झांकी सजाया गया जो आर्कषण का केंद्र रहा, आज नौतनवा नगर मां गायत्री माता की जयकारों से पूरा नगर गुजमान हो गया।

मुख्य यजमान सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव द्वारा मंत्र उच्चारण विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। 
वही कलश यात्रा गायत्री मंदिर से रेलवे स्टेशन चौराहा अस्पताल चोराहा गांधी चौक जायसवाल मोहल्ला हनुमान चौक काली मंदिर चौराहा होते हुए मंदिर पहुंचा।



इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख  राकेश मद्धेशिया, अशोक रौनियार, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, जितेंद्र जायसवाल, राजा वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, सीता राम अग्रहरि, राहुल दूबे, राकेश जायसवाल, निर्मल शर्मा, वृद्धि चन्द्र कुंवर सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.