इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी का महराजगंज में सपाइयों ने जोरदार स्वागत - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी का महराजगंज में सपाइयों ने जोरदार स्वागत


महराजगंज डेक्स।

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़े राजनीतिक गढ़ लोकसभा महराजगंज में सियासी तापमान में उछाल बढ़ता ही जा रहा है, इंडिया गठबंधन के महराजगंज लोकसभा प्रत्याशी बने फरेन्दा से कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी का महराजगंज मुख्यालय पर गठबंधन पार्टी के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने कदम से कदम मिलाते हुवे चुनावी बिगुल बजा दिया है।

विदित हो कि, महागठबंधन इंडिया ने लोकसभा चुनाव 2024 में महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में बड़ा गेम खेलते हुवे वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है, इस जिले के कुर्मी बिरादरी का वोट बैंक सांसद तय करता है, उसी को एक विकल्प दिया महागठबंधन ने।

इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव एवं नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने वीरेन्द्र चौधरी को बुके भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष बिद्यासागर यादव, पूर्व मंत्री सुशील टीबडेवाल, पूर्व प्रत्याशी पनियरा कृष्ण भान सिंह सैथवार, महाराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पति निरमेश मंगल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विधानसभा नौतनवां अध्यक्ष विक्रम यादव, जिलाउपाध्यक्ष राजू दुबे, श्रवण पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह , सदमोहन उपाध्याय, बिजय सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू चौधरी, जिलाहासचिव कुंज बिहारी निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.