नेपाल देश के लुम्बिनी प्रदेश कैबिनेट मंत्री ने यूपी सीएम योगी की मुलाकात - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाल देश के लुम्बिनी प्रदेश कैबिनेट मंत्री ने यूपी सीएम योगी की मुलाकात


गोरखपुर डेस्क।

भारत का पड़ोसी व मित्र राष्ट्र नेपाल के कैबिनेट मंत्री ने भारत नेपाल के सम्बन्धो को प्रांगण और सर्वागीण को लेकर भारत के यूपी सीएम योगी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इससे पूर्व विश्वप्रख्यात प्रसिद्द मंदिर में गोरक्षनाथ जी महाराज का आशिर्वाद प्राप्त किया। 

विदित हो कि, भारत और नेपाल के सम्बन्धो को लेकर नेपाल के लुम्बिनी प्रान्त के सबसे तेज और सक्रिय राजनीतिक व्यक्ति के रूप में खासा लोकप्रिय चंद्रकेश गुप्ता की लोकप्रियता अपने पहले कार्यकाल में ही अपने प्रदेश और देश की सीमा लांघते हुवे भारत के उत्तर प्रदेश तक पहुच गई है।


मिले खबर के मुताबिक नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंद्रकेश गुप्ता ने आज गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस भेंटवार्ता में यूपी सीएम को रुद्राक्ष माला और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर उनका सम्मान किया। 

नेपाल लुम्बिनी प्रान्त के कैबिनेट मंत्री चंद्रकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से सुखद मुलाकात हुई और उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.