भारत से नेपाल प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

भारत से नेपाल प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध


सोनौली महराजगंज

भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश मिलते ही सोनौली सीमा पर प्‍याज लदे ट्रकों को रोक दिया गया। 

शुक्रवार की सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज की गाड़ियों को सोनौली कस्टम अधिकारियों ने रोक दिया। और सीमा से वापस लौटा दिया गया। प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर  प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। वृहस्पतिवार की रात आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इस सम्बंध में कस्टम अधिझक एसके पटेल ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश  लगने के मद्देनजर उसके नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। आदेश आने के बाद सोनौली सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जो प्याज लदे ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग द्वारा वापस किया गया।

शुक्रवार को प्याज से लदे 7 ट्रक सीमा पर रोक दिए गए हैं। इन दिनों भारत में प्याज महंगे दर पर बिक रही है। इस वजह से पहले देश में प्याज की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही कहीं बाहर भेजा जाएगा। सूचना जारी होने के बाद सोनौली बॉर्डर पर कस्टम कार्यालय पर प्याज से लदे भारतीय ट्रकों को रोक दिया गया। वहीं नासिक, शाहजहांपुर, इंदौर, कानपुर से आने वाले प्याज से लदे ट्रकों को भी वापस कर दिया।

व्यापारी सन्नी गुप्ता और पुनीत कुमार ने बताया कि नेपाल में हर किस्म की सब्जियों की उपलब्धता भारत के सहयोग पर निर्भर है। शुक्रवार को सोनौली पहुची 07 ट्रक को वापस कर दिया गया और लोडिंग रोकते हुए जो गड़िया रास्ते मे थी उसे भी रोक दिया गया है। नेपाल काठमांडू में बुधवार से नेपाल के कारोबारी वैट को लेकर हड़ताल पर है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.