चन्चाई माता शोभायात्रा में जयकरों से गूंज उठा पूरा नगर पंचायत सोनौली
सोनौली महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 6 में स्थित माता चन्चाई देवी के वार्षिकोत्सव के मौके पर नगर में बैण्ड बाजो के साथ निकला सबसे बड़ा कारवा, इस कारवा में बच्चों द्वारा माता के रूपों की स्मृति प्रदर्शित किया गया, वही माता की विशेष झांकी ने लोगो का मन मोह लिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा की अगुवाई वरिष्ठ समाजसेवी दीपक बाबा ने किया।
शोभा यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग से चलकर सोनौली कस्बे को छूते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर अन्य कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया।
शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए आदर्श नगर पंचायत सोनौली चेयरमैन हबीब खान स्वयं अपने समर्थकों और सभासदों के साथ उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी को शीतल स्वच्छ जल पिलाया और मीठा बिस्किट वितरण किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से अश्वनी दुबे, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, अमित जायसवाल, संतोष पांडे, संजय तिवारी, शिवकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।
शोभा यात्रा की सुरक्षा में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह के नेतृत्व में दो थाने के थानाध्यक्ष और तीन थाने की पुलिस फोर्स जुटी रही।






















Post a Comment