सोनौली: पानी के लिए तीन वार्डो में मचा हाहाकार: जिम्मेदार नही ले रहे संज्ञान - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली: पानी के लिए तीन वार्डो में मचा हाहाकार: जिम्मेदार नही ले रहे संज्ञान


सोनौली महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत का तमगा ओढ़े नगर पंचायत सोनौली में व्यवस्था की पोलखोलती रिपोर्ट जलकल सप्लाई की ध्वस्त नीति बनी पहचान, माह में मोटर जलने की बात किया जाता है, बनने में माह निकल जाता है, आखिर क्यों हर माह जल जाता है जलकल का मोटर यह सवाल लोगो के जेहन में कुंद कर रहा है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत सोनौली के आर्थिक वार्ड रामजानकी नगर, वाल्मीकि नगर सहित बिश्मिल नगर वार्ड में जलकल की सप्लाई तीन दिनों से बंद है।

5 हजार की आबादी वाले तीनो वार्डो में तीन दिनों से जलकल की सप्लाई ठप: लोगो मे भारी आक्रोश व्याप्त


सोनौली कस्बे में बिगत तीन दिनों से जलकल आपूर्ति पूरी तरह ठप बताया जा रहा है, वार्ड नम्बर 10 जानकीनगर वार्ड के लोगो से जानकारी मिली कि, पिछले तीन दिनों से जलकल की सप्लाई नही मिल रही है, वही वार्ड नम्बर 13 बिश्मिल नगर निवासी इरफान खान बताया कि, उनके वार्ड में भी तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है, वार्ड नम्बर 11 वाल्मीकि नगर के लोगो ने जानकारी दी कि, तीन दिन हो गए मगर जलापूर्ति नही हो रहा है।

इस संबंध में जलकल के जेई आशीष वर्मा से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मोटर तीन दिन पहले जल गया था जिससे नगर में जलापूर्ति बाधित थी मोटर गोरखपुर बनने के लिए गया है, आने के बाद जलापूर्ति बहाल हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.