Janmashtami 2023: कब है..?.. श्री कृष्ण जन्माष्टमी: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त: - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

Janmashtami 2023: कब है..?.. श्री कृष्ण जन्माष्टमी: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त:


प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी 6 सिंतबर 2023 को रात 11:47 मिनट से 12:42 मिनट तक कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। जन्माष्टमी का महत्व: सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है।

द्वापर युग में श्रीहरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था. कान्हा के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।

श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि और बुधवार के दिन हुआ था. इस साल जन्माष्टमी बहुत खास है क्योंकि इस बार कान्हा का जन्मदिवस बुधवार को ही मनाया जाएगा, हालांकि जन्माष्टमी की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर कब मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी 2023 तिथि (Janmashtami 2023 Tithi)
भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि शुरू - 06 सितंबर 2023, दोपहर 03.37 
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि समाप्त - 07 सितंबर 2023, शाम 04.14


जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर.... ? (Janmashtami 2023 Date)
6 सितंबर 2023 - मान्यतानुसार गृहस्थ जीवन वालों को इस दिन जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा, इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रात्रि पूजा में पूजा का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है, बाल गोपाल का जन्म रात में ही हुआ था, नंद के लाल कान्हा का जन्म मथुरा में हुआ था, इसलिए इस साल 6 सितंबर को मथुरा में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

7 सितंबर 2023 - पंचांग के अनुसार इस दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी मनाएंगे, साधू, संत और सन्यासियों में कृष्ण की पूजा का अलग विधान है, शास्त्रों में पंचदेवों के उपासक (गृहस्थ) यानी स्मात संप्रदाय के लोगों के लिए कृष्ण की उपासना अलग तरीके से बताई गई है, इस दिन दही हांडी (Dahi Handi 2023) उत्सव भी मनेगा।


जन्माष्टमी 2023 पर रोहिणी नक्षत्र (Janmashtami 2023 Rohini Nakshatra Time)
रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20
रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25

जन्माष्टमी 2023 पूजा मुहूर्त (Janmashtami 2023 Puja Muhurat)
श्रीकृष्ण पूजा का समय - 6 सितंबर 2023,रात्रि 11.57 - 07 सितंबर 2023, प्रात: 12:42

पूजा अवधि - 46 मिनट
मध्यरात्रि का क्षण - प्रात: 12.02
जन्माष्टमी 2023 व्रत पारण समय (Janmashtami 2023 Vrat Parana Time)

धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय - 07 सितंबर 2023, शाम सुबह 06.02 मिनट के बाद

वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय - 07 सितंबर 2023, प्रात: 12.42 को कान्हा की पूजा के बाद

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.