G-20 समिट से लौटने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से कन्हैयालाल गुप्ता ने की भेंटवार्ता - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

G-20 समिट से लौटने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से कन्हैयालाल गुप्ता ने की भेंटवार्ता


प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
महराजगंज/गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

नगर पंचायत सोनौली में सबसे कम समय मे अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले कन्हैयालाल गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी एक नई पारी की शुरुआत नगर निकाय चुनाव में किया था, आज नगर के हर एक व्यक्ति की जुबान पर कन्हैयालाल गुप्ता का नाम है, नगर को भाजपा मय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले कन्हैयालाल गुप्ता सांसद पंकज चौधरी के खास लोगो की सूची में सर्वोपरि माने जाते है।

भाजपा के दिग्गज नेताओं की श्रृंखला में कन्हैयालाल गुप्ता ने अपनी एक अलग छाप बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है, यह ऐसे नेता है जो बिना किसी स्वार्थ और बिना कोई चुनाव लड़े ही पार्टी के कद्दावर नेताओ में सुमार हो गए है।



इसी क्रम में आज जी 20 समिट से गोरखपुर वापसी में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी से उनके आवास पर पहुच उनसे शिष्टाचार भेंटवार्ता किया, भेंटवार्ता में कन्हैयालाल गुप्ता ने नगर पंचायत सोनौली के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की, जिसमे मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क व नाली पर बात किया। वही मुलाकात में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को रखा। इस दौरान सत्येन्द्र नाथ सिंह की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.