Century Sohgibarwa Maharajganj: तेंदुए बन रहे सेन्चुरी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जंगली जानवरों से सुरक्षा के नही इंतजाम - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

Century Sohgibarwa Maharajganj: तेंदुए बन रहे सेन्चुरी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जंगली जानवरों से सुरक्षा के नही इंतजाम


प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
महराजगंज उत्तर प्रदेश।

सोहगी बरवा जंगल मे रहने वाले घातक व नरभक्षी जानवरों से जंगल से सटे गांव के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है, इस सेन्चुरी के तेंदुए कभी इंसानों को शिकार बना रहे है तो कभी जानवरों को, जगंल से सटे ग्रामीण जंगली नरभक्षी जानवरों से भयभीत रहते है।

पिछले दो दिनों में सोहगीबरवा सेन्चुरी से बाहर आबादी व खेतो तक पहुच रहे तेंदुए ने एक महिला समेत कई बकरियों को अपना आहार बना लिया है। जंगल से सटे सबसे करीब गांव सेमरहवा के बारे में बताया जा रहा है कि तीन तरफ से नदी व एक तरफ से जंगल होने के कारण यहां जंगली जानवरों का आतंक बरकरार रहता है।

नरभक्षी जानवरों से भयभीत होकर कई गांव के लोग पलायन को मजबूर हो रहे है, जानकारों का कहना है कि, जंगल से सटे गावो में सुरक्षा के चाक चौबंद ना होने से जंगली जानवरों से ग्रामीणों पर लगातार खतरा मंडराता रहता है, इन गावो के सिवान ज्यादातर जंगलो से जुड़ा हुआ है, लोग खेतो में निराई, रोपाई आदि के लिए निकलते तो है, मगर वापसी सही सलामत घर होंगे यह संसय बनी रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.