गोरखपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी का हुआ भब्य स्वागत - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

गोरखपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी का हुआ भब्य स्वागत



प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स
गोरखपुर/महराजगंज।

भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं महाराजगंज जिले के लोकप्रिय सांसद पंकज चौधरी का गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत कर उनके आवास पर नगर में जारी समस्याओं को लेकर वार्ता हुई।

जानकारी देते चले कि, महराजगंज जनपद के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री माननीय पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन की खबर मिलते ही आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वरिष्ठ समाज सेवी एवं चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल गुप्ता व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने एयरपोर्ट पर उनको गुलदस्ता देकर स्वागत किया।


भेंटवार्ता के दौरान सांसद के आवास पर नगर पंचायत सोनौली में जारी जन समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने अवगत कराया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विष्णुदेव चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि नौतनवा बबलू सिंह, उमेश जायसवाल सहित आदर्श नगर पंचायत सोनौली नरेंद्र तिवारी, सतेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.